kadwaghut logo final
राजनांदगांव| भारत के भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के सम्मान में राजनांदगांव जिला एथलेटिक्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने नीरज डे मनाया। ग्राम पंचायत सुंदरा के एथलेटिक्स मैदान में आयोजन हुआ। महिला और पुरुष दोनों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त होने वाले प्रतियोगियों को 1700 और 500 का दोनों वर्ग में पुरस्कार दिया गया।
मुख्य अतिथि राजनांदगांव जनपद पंचायत के अध्यक्ष प्रतिमा चंद्राकर के प्रतिनिधि पप्पू चंद्राकर थे। हेमंत साहू ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अतुल चोपड़ा, छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, एथलीट एथलेटिक संघ के अध्यक्ष विवेक शुक्ला, कोषाध्यक्ष राजेंद्र यादव, एनआईओएस कोच कामता प्रसाद यादव मौजूद थे।
अगली खबर लोड हो रही है...
