छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : शिवनाथ कॉलेज में एडमिशन प्रक्रिया पर NSUI ने उठाए सवाल, फर्जी प्रवेश का लगाया आरोप

By kadwaghut|18 Aug 2026, 4:26 PM
f X W

राजनांदगांव। शासकीय शिवनाथ महाविद्यालय में चल रही प्रवेश प्रक्रिया को लेकर एनएसयूआई ने सवाल खड़े किए हैं। संगठन ने एडमिशन प्रक्रिया में गड़बड़ी और पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाते हुए मंगलवार को महाविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन एनएसयूआई प्रदेश महासचिव राजा यादव के नेतृत्व में दिया गया।

एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अमर झा ने आरोप लगाया कि शासकीय शिवनाथ महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया का नियमानुसार पालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एडमिशन में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही और कथित तौर पर कुछ विद्यार्थियों को प्राथमिकता देकर प्रवेश दिया जा रहा है। एनएसयूआई ने इस प्रक्रिया का विरोध करते हुए प्रवेश व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाने की मांग की है।

सीट वृद्धि की जानकारी सार्वजनिक नहीं करने का आरोप

एनएसयूआई प्रदेश महासचिव राजा यादव ने कहा कि संगठन की लगातार मांग के बाद महाविद्यालय में यूजी के सभी संकायों में 20-20 सीटों की वृद्धि की गई है। इसके बावजूद महाविद्यालय प्रशासन द्वारा अब तक सीट वृद्धि से संबंधित जानकारी सार्वजनिक नहीं किए जाने का उन्होंने आरोप लगाया।

राजा यादव ने कहा कि प्रवेश के लिए विधिवत प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए और मेरिट सूची सार्वजनिक होने के बाद ही विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कम अंक प्राप्त करने वाले कुछ विद्यार्थियों को भी प्रवेश दिया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि सीटों में वृद्धि होने के बावजूद इसकी जानकारी विद्यार्थियों तक क्यों नहीं पहुंचाई गई।

बिना मेरिट सूची प्रवेश न देने की मांग

READ ALSO  हॉकी, एथलेटिक्स और फुटबॉल अकादमी में एंट्री की जंग, 169 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल

एनएसयूआई ने महाविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि प्रवेश प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाए और मेरिट सूची जारी किए बिना किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश न दिया जाए। संगठन ने कॉलेज प्रशासन से सीट वृद्धि और प्रवेश से संबंधित संपूर्ण जानकारी भी सार्वजनिक करने की मांग की है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान एनएसयूआई प्रदेश महासचिव राजा यादव, जिला अध्यक्ष अमर झा, मोहित देवांगन, रोहित साहू, संजय सिन्हा, आयुष द्विवेदी, विवेक स्वेता, केशव वर्मा, संजू वर्मा, दीपक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins