राजनांदगांव : प्रदर्शन : एमबीबीएस चायवाला के नाम खोली दुकान, मरीजों-परिजनों को पिलाई चाय…
राजनांदगांव | मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहले से करीब 25 डॉक्टर्स आगे की पढ़ाई और परीक्षा के नाम से अवकाश में चल रहे हैं। वहीं 14 दिन से इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल जारी होने से मरीजों की जांच और इलाज के साथ दूसरे काम प्रभावित हो गए।
हड़ताल के बीच सोमवार को इंटर्न डॉक्टरों ने हड़ताल स्थल मेडिकल कॉलेज के सामने एमबीबीएस चाय वाला के नाम से दुकान खोली। ओपीडी कतार में खड़े मरीजों व परिजनों को चाय पिला कर सांकेतिक प्रदर्शन किया। इंटर्न डॉक्टरों ने डॉक्टरी से 530 रुपए की रोजी पर नाराजगी जताई।
अगली खबर लोड हो रही है...
