छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : ट्रेजर आइलैंड मॉल भिलाई में साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित …

By kadwaghut|17 Aug 2026, 1:24 PM
f X W

दुर्ग: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में दुर्ग पुलिस द्वारा “साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़” के संकल्प को जनभागीदारी से मजबूत करने के उद्देश्य से आज ट्रेजर आइलैंड मॉल, भिलाई में विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 1500 से अधिक नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का आयोजन एवं समन्वय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) कौशलेन्द्र देव पटेल के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में साइबर क्राइम प्रभारी डॉ. संकल्प राय द्वारा साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूकता संदेश दिया गया।

Advertisement
Advertisement

आयोजन ग्रेसी म्यूजिक अकादमी के सहयोग से किया गया, जिसमें नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से साइबर अपराध एवं नशे के दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। यातायात सुरक्षा पर संदेश:- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) कौशलेन्द्र देव पटेल ने उपस्थित नागरिकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया। उन्होंने वाहन चलाते समय जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार अपनाने तथा स्वयं के साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। नाबालिक को वाहन चालाने ना देने, नो पार्किंग में, सड़क में वाहन खड़ा ना करने समझाईश दिया गया।

साइबर सुरक्षा का संदेश: डॉ. संकल्प राय ने नागरिकों से संवाद करते हुए साइबर अपराध के बदलते तरीकों एवं उनसे बचाव के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी। उन्होंने नागरिकों से डिजिटल लेन-देन में सावधानी बरतने, OTP एवं अन्य गोपनीय बैंकिंग जानकारी साझा नहीं करने तथा संदिग्ध लिंक, कॉल एवं ऑनलाइन गतिविधियों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध से बचाव में जागरूकता और सतर्कता प्रत्येक नागरिक की पहली सुरक्षा है।

READ ALSO  वन मंत्री कश्यप जगदलपुर के राहत शिविर में प्रभावित परिवारों से मिले, भोजन, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी

नशा मुक्ति का संदेश कार्यक्रम में कल्याणी नशा मुक्ति केंद्र से अजय कल्याणी ने नशे के दुष्प्रभावों एवं नशे से बाहर निकलने के प्रयासों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने भविष्य और परिवार को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया। नुक्कड़ नाटक बना आकर्षण का केंद्र BSP की टीम इंद्र धनुष समूहएवं ग्रेसी म्यूजिक अकादमी द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। कलाकारों ने मनोरंजक एवं प्रभावी प्रस्तुति के माध्यम से साइबर ठगी और नशे से होने वाले नुकसान का संदेश दिया, जिसे उपस्थित नागरिकों ने उत्साहपूर्वक देखा।

कार्यक्रम में यातायात जोन प्रभारी निरिक्षक GR ओगरे, स्मृतिनगर चौकी प्रभारी अमित अंदानी सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर एक्स-आर्मी एसोसिएशन के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह भी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को जन-जागरूकता के प्रभावी मंच में परिवर्तित कर दिया। कार्यक्रम के माध्यम से साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति एवं सुरक्षित यातायात को लेकर नागरिकों को सजग एवं जिम्मेदार बनने का संदेश दिया गया। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 पर सूचना दें तथा नशे से संबंधित सहायता के लिए 1933 हेल्पलाइन का उपयोग करें।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins