छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : महादेव घाट मार्ग पर बढ़ा जलस्तर, आवागमन बाधित …

By kadwaghut|26 Sep 2026, 11:45 AM
f X W

दुर्ग: छत्तीसगढ़ में करीब 36 घंटे हुई लगातार बारिश के बाद अब बारिश थम गई है। रायपुर समेत कई हिस्सों में जलभराव है। कई नदी-नाले उफान पर हैं। महादेव घाट मार्ग पर जलस्तर बढ़ने के कारण आवागमन बाधित हो गया है। अमलेश्वर से रायपुर जाने वाले इस मार्ग पर पानी का स्तर काफी बढ़ गया है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे महादेव घाट मार्ग का उपयोग न करें और आवागमन के लिए मुख्य मार्ग अथवा तरीघाट मार्ग का इस्तेमाल करें।

वहीं, पुलगांव स्थित शिवनाथ नदी में भी जलस्तर बढ़ गया है। पुल के पास पानी का बहाव तेज होने के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यहां गणेश विसर्जन नहीं किया जा रहा है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से उत्तम कुमार जमूरिया को मिला व्यवसाय विस्तार के लिए ऋण सहायता ...

Related Articles

Back to top button