कोरबा जिलाछत्तीसगढ़

CG : गैस लिकेज मॉक ड्रील 20 अगस्त को…

By kadwaghut|16 Aug 2026, 1:29 PM
f X W

कोरबा । राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार जिला आपदा प्रबंधन के संयुक्त तत्वाधान में जिला प्रशासन द्वारा 20 अगस्त दिन गुरुवार को प्रातः 10 बजे राधासागर तालाब कटघोरा में बाढ़ बचाव के संबंध में मॉक ड्रील का आयोजन किया गया है। इसी तरह वाटर ट्रीटमेंट प्लांट कोहड़िया कोरबा में दोपहर 12 बजे गैस लिकेज के संबंध में मॉक ड्रील आयोजित किया जायेगा।

Advertisement
Advertisement

अपर कलेक्टर ने बताया कि यह मॉक ड्रील आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने तथा आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। यह केवल एक प्रशिक्षण प्रक्रिया है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। नागरिकों से अपील की गई है कि अभ्यास के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखें तथा लोगों को सही जानकारी प्रदान करें और मॉक ड्रील में प्रशासन का पूरा सहयोग करें।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  ग्रामीणों को मिला स्थानीय रोजगार

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins