छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: गणेश विसर्जन में चाकूबाजी: पुलिस ने दो आरोपी और दो नाबालिग पकड़े, चाकू बरामद

By kadwaghut|07 Sep 2025, 7:06 PM
f X W

Advertisement
Advertisement

राजनांदगांव। गणेश विसर्जन के दौरान हुई चाकूबाजी के मामले में चिखली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते बजरंगपुर नवागांव क्षेत्र में गिरेन्द्र साहू उर्फ राजू पिता विजय साहू उम्र 19 साल और पेमेन्द्र साहू पिता युनेश साहू उम्र 19 साल ने अपने दो नाबालिग साथियों के साथ मिलकर एक युवक पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला किया। घटना में घायल युवक का जिला मेडिकल कॉलेज पेंड्री में इलाज जारी है।

चिखली पुलिस ने धारा 296, 109(1), 3(5) बीएनएस और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को बजरंगपुर नवागांव तालाब के पास से गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया, जबकि नाबालिगों को न्यायिक संरक्षण में रखा गया है।

पुलिस टीम में चौकी प्रभारी अरुण कुमार नामदेव सहित साइबर सेल और अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : बारिश थमते ही चढ़ा पारा, छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ने लगी गर्मी ....

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins