छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : शहीदों की स्मृति में निकाली तिरंगा यात्रा, ग्रामीण क्षेत्रों में गूंजा जयघोष…

By kadwaghut|14 Aug 2026, 1:27 PM
f X W

डोंगरगांव , स्वतंत्रता दिवस के पूर्व राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और शहीदों के सम्मान का संदेश लेकर अर्जुनी में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। श्रीराम मंदिर अर्जुनी से प्रारंभ हुई यह यात्रा नगर भ्रमण करते हुए रातापायली, किरगी, भाखरी, सोनेसार, छुईखदान, करमतरा, मोखली, कोटरासरार, जंगलपुर, रामपुर होते हुए घोरदा स्थित अमर जवान ज्योति पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया।

Advertisement
Advertisement

भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी दुर्गेश सिन्हा ने बताया कि यात्रा के दौरान रातापायली, किरगी, भाखरी व सोनेसार में वीर शहीद हेमंत मालेकर की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया तथा उनके परिवार का सम्मान किया गया।

वहीं छुईखदान, करमतरा, मोखली, कोटरासरार व जंगलपुर में शौर्य चक्र विभूषित शहीद पूर्णानंद साहू को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके परिवार को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भरत वर्मा, डिकेश साहू, दिलीप साहू मनीष साहू ने किया। समापन अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, राजगामी संपदा अध्यक्ष पूर्णिमा साहू, भाजपा जिला प्रवक्ता रामकुमार गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य प्रशांत कोड़ापे उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : पत्नी और उसकी बहनों को गाली देना पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने मंजूर किया तलाक ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins