छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : परेड का रिहर्सल, 15 प्लाटून ने किया मार्चपास्ट…

By kadwaghut|14 Aug 2026, 1:16 PM
f X W

स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले गुरुवार को शौर्य परेड मैदान पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में आजादी के जश्न का अंतिम रिहर्सल हुआ। सुबह 9 बजे हुए रिहर्सल में ध्वजारोहण, गार्ड ऑफ ऑनर, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभ्यास किया गया। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने समारोह स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। अफसरों को जरूरी निर्देश दिए। रिहर्सल में जिला पंचायत सीईओ दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाते ध्वजा रोहण किया।

Advertisement
Advertisement

इसके बाद जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। कलेक्टर ने बैठक, पार्किंग, साफ-सफाई और समारोह स्थल की साज-सज्जा की जानकारी ली। उन्होंने पर्याप्त बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक लोकेश कुमार कंवर ने किया, जबकि प्रशिक्षु सूबेदार नेहा मान ने परेड टू-आई-सी की जिम्मेदारी संभाली। समारोह में 15 प्लाटून शामिल होंगे। इनमें आईटीबीपी, 8वीं वाहिनी, जिला बल, पीटीएस बल, नगर सेना, महिला बल और विभिन्न स्कूल-कॉलेजों की एनसीसी टुकड़ियां, स्काउट गाइड शामिल हैं।

देशभक्ति गीतों से गूंजा शौर्य परेड मैदान: रिहर्सल के दौरान पीएम म्युनिस्पल स्कूल, रॉयल किड्स कान्वेंट, युगांतर पब्लिक स्कूल, संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल और पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्कूल के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति दी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins