मध्य प्रदेशराज्‍य

1.91 करोड़ रूपये के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन

By Admin|13 Aug 2026, 9:31 AM
f X W

भोपाल 

Advertisement
Advertisement

मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास राज्यमंत्री  नारायण सिंह पंवार ने पीएम  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लखनवास में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए लगभग 1 करोड़ 91 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले 7 अतिरिक्त कक्षों एवं अन्य निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने लगभग 200 विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिलों का वितरण भी किया।

राज्यमंत्री  पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी आधुनिक शैक्षणिक संसाधन और बेहतर वातावरण उपलब्ध हो, ताकि उन्हें शिक्षा के लिए बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता न पड़े।

लखनवास के परीक्षा परिणाम में सुधार सराहनीय

राज्यमंत्री  पंवार ने कहा कि लखनवास विद्यालय के परीक्षा परिणामों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जो अत्यंत संतोषजनक और सराहनीय है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि अच्छे परिणाम पर रुकना नहीं है, बल्कि इसे और बेहतर बनाते हुए उत्कृष्टता के नए मापदंड स्थापित करने हैं। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि विद्यालय में ऐसा वातावरण तैयार किया जाए कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के जिन बच्चों के माता-पिता उन्हें भोपाल या इंदौर जैसे बड़े शहरों में पढ़ने के लिए नहीं भेज सकते, उन्हें लखनवास में ही भोपाल और इंदौर जैसा गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण मिल सके। इसके लिए शिक्षकों, अभिभावकों और समाज को मिलकर प्रयास करना होगा।

READ ALSO  जीबीसी 5.0 के लक्ष्य के करीब पहुंचा सोनभद्र, 14,612 करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर एमओयू

लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें विद्यार्थी

राज्यमंत्री  पंवार ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य, संकल्प और निरंतर मेहनत बेहद जरूरी है। प्रत्येक विद्यार्थी को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए पूरी निष्ठा और लगन से प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को एकलव्य के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। एकलव्य ने अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जिस प्रकार दृढ़ संकल्प, समर्पण और अनुशासन के साथ साधना की, वह आज भी युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें और मेहनत के बल पर देश के शीर्ष नेतृत्व एवं विभिन्न क्षेत्रों में अपना स्थान बनाएं।

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से विद्यार्थियों को मिल रहे व्यापक अवसर

राज्यमंत्री  पंवार ने नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति विद्यार्थियों की प्रतिभा, रुचि और क्षमता के अनुरूप शिक्षा को बढ़ावा देने वाली नीति है। इसका उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित रहना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में कौशल, रचनात्मकता, नवाचार, तार्किक क्षमता और आत्मविश्वास का विकास करना है।

राज्य सरकार शिक्षा को दे रही प्राथमिकता

राज्यमंत्री  पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है। पीएम  विद्यालयों के माध्यम से आधुनिक अधोसंरचना, बेहतर शैक्षणिक वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि शहर और गांव के विद्यार्थियों के बीच सुविधाओं और अवसरों का अंतर कम हो तथा ग्रामीण अंचल के बच्चे भी बड़े शहरों के विद्यार्थियों की तरह आधुनिक संसाधनों के साथ आगे बढ़ सकें। राज्यमंत्री  पंवार ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहने, अनुशासन का पालन करने, नियमित अध्ययन करने तथा माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया।

READ ALSO  रतलाम को बिजली व्यवस्था की बड़ी सौगात, 200 MVA ट्रांसफार्मर से बढ़ेगी विद्युत क्षमता
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins