छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव में फिर ED की दस्तक, नाहटा और भंसाली के ठिकानों पर कार्रवाई

By kadwaghut|13 Aug 2026, 9:24 AM
f X W

Advertisement
Advertisement

पूर्व में भी दोनों कारोबारियों के ठिकानों पर हो चुकी है छापेमारी

राजनांदगांव। शहर में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से हलचल मच गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सत्यम विहार कॉलोनी स्थित नाहटा के ठिकाने तथा कामठी लाइन स्थित भंसाली के ठिकाने पर ED की टीम पहुंची है।

टीम द्वारा दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। हालांकि मौजूदा कार्रवाई किस मामले को लेकर की जा रही है, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

खास बात यह है कि इन दोनों ठिकानों पर पूर्व में भी कार्रवाई हो चुकी है। 29 अक्टूबर 2025 को भी राजनांदगांव में हुई बड़ी कार्रवाई के दौरान सत्यम विहार कॉलोनी में यश नाहटा तथा कामठी लाइन क्षेत्र में मनीष भंसाली के ठिकानों पर छापेमारी की खबर सामने आई थी।

उस समय रायपुर से करीब 10 वाहनों में अधिकारियों की टीम पहुंचने तथा कारोबार से जुड़े वित्तीय रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच किए जाने की जानकारी प्रकाशित हुई थी।अब एक बार फिर इन्हीं क्षेत्रों में कार्रवाई की खबर सामने आने के बाद शहर के कारोबारी और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। **ED की वर्तमान कार्रवाई किस प्रकरण से जुड़ी है और जांच में क्या सामने आता है, इसे लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  सेवा की कहानी : उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins