छत्तीसगढ़

हज-2027 की प्रथम किश्त जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी-मिर्ज़ा एजाज़ बेग

By Admin|12 Aug 2026, 8:00 PM
f X W

रायपुर

छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि, हज कमेटी ऑफ़ इंडिया मुंबई के सर्कुलर 06 से प्राप्त सूचना अनुसार, हज 2027 हेतु चयनित आवेदकों द्वारा यात्रा की पहली किश्त राशि रु. 1,52,300/- प्रति हाजी, जमा करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया जाकर अब 17/08/2026, निर्धारित किया गया है। अतः राज्य के हज 2027 हेतु चयनित आवेदक अब दिनांक 17/08/2026 तक यात्रा की पहली किश्त जमा कर सकते है । अधिक जानकारी के लिए कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी मुखर्जी बाड़ा बैरन बाजार,रायपुर  के दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 पर संपर्क किया जा सकता है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  बस्तर दशहरा के बाद विदाई की तैयारी, शामिल हुए 1700 से ज्यादा देवी-देवता

Related Articles

Back to top button