छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : फुटबॉल: एनबीआईएस की टीम ने वाईडनर को किया पराजित…

By lokesh sharma|12 Aug 2026, 10:32 AM
f X W

राजनांदगांव , वाईडनर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रही वाईडनर कप फुटबॉल स्पर्धा के दूसरे दिन दोनों मुकाबले रोमांचक रहे। पहले मैच में वाईडनर (सी) और नीरज बाजपेयी इंटरनेशनल स्कूल के बीच मुकाबला निर्धारित समय तक 1-1 की बराबरी पर रहा।

इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में नीरज बाजपेयी इंटरनेशनल स्कूल ने 3-2 से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मुकाबले में अजीज पब्लिक स्कूल ने जेएमजे नवजीवन स्कूल को 1-0 से हरा कर अंतिम-8 में जगह बनाई। वाईडनर (सी) और नीरज बाजपेयी इंटरनेशनल स्कूल के बीच मुकाबले में पहले हाफ के 16वें मिनट में वाईडनर (सी) को स्पॉट पेनल्टी मिली।

सुमंत यादव ने इसे गोल में बदलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ की शुरुआत के साथ ही नीरज बाजपेयी इंटरनेशनल स्कूल ने आक्रामक खेल दिखाया। 23वें मिनट में आशीष ने शानदार मैदानी गोल किया और स्कोर 1-1 कर दिया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। पेनल्टी शूटआउट में नीरज बाजपेयी इंटरनेशनल स्कूल ने 3-2 से बाजी मार ली और क्वार्टर फाइनल का टिकट पक्का किया। अजीज पब्लिक स्कूल ने जेएमजे नवजीवन स्कूल पर 1-0 से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के निर्णायक सूर्यांश, पार्थ और रेहान रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  रबी फसलों की MSP बढ़ोतरी पर बोले ओपी चौधरी, बताया किसानों के हित में अहम निर्णय

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins