छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26,जिले में धान की खरीदी महाभियान से किसानों में हर्ष व्याप्त…

By lokesh sharma|03 Dec 2025, 11:39 AM
f X W

अब तक जिले में 19644 पंजीकृत किसानों से 238 करोड़ 62 लाख 69 हजार रूपए मूल्य का 1004186 क्विंटल धान की खरीदी

Advertisement
Advertisement

राजनांदगांव। जिले में धान की खरीदी महाभियान के लिए किसानों में हर्ष व्याप्त है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी महाभियान के तहत शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशन में धान खरीदी के सुचारू संचालन के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। धान खरीदी कार्य के लिए इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, पेयजल, छांव, बायोमैट्रिक डिवाईस मशीन, श्रमिक एवं अन्य व्यवस्था की गई है।

आर्द्रता मापी यंत्र से किसानों के धान का परीक्षण किया जा रहा है। जिले के सभी 96 धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी की दर एवं सूची व फ्लैक्स लगाए गए है। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों की सतत निगरानी रखने तथा कोचियों एवं बिचौलियों से अवैध धान की खरीदी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। धान बिक्री के लिए किसान टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप के माध्यम से टोकन प्राप्त कर रहे है। जिससे उनके समय की बचत हो रही है और उन्हें सुविधा मिल रही है। उल्लेखनीय है कि अब तक जिले में 19644 पंजीकृत किसानों से 238 करोड़ 62 लाख 69 हजार रूपए मूल्य का 1004186 क्विंटल धान की खरीदी की गई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : दंतेवाड़ा में आवास योजना को लेकर प्रशासन का बड़ा कदम ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins