CG : मौत को दावत! धमतरी जलप्रपात के तेज बहाव में फंसे युवक, रेलिंग पकड़कर बचाई जान …
धमतरी: भारी बारिश के चलते ऊफान पर चल रहे नरहरा जलप्रपात के तेज बहाव में फंसे दो युवकों को बचाया गया है. समय रहते लोगों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया, अन्यथा दोनों युवकों की जान जा सकती थी. प्रशासन की चेतावनी के बाद भी पर्यटक किस कदर लापरवाह हो जाते हैं, इसका नजारा धमतरी जिले के नरहरा जलप्रपात में देखने को मिला, जहां दो युवक बिना सोचे-समझे पानी में उतर गए, जब तेज बहाव ने उनको खींचना शुरू किया तो फिर हड़बड़ाने लगे. इसके बाद रेलिंग पकड़े युवकों की हालत को देखकर उनका बचाव किया गया. यह पहली बार नहीं है, जब पर्यटकों की ऐसी लापरवाही देखने को मिली. कुछ दिन पहले ही नदी के तेज बहाव में आने से दो व्यक्तियों की मौत हो चुकी है, लेकिन लगता है लोगों ने पूर्व की घटनाओं से सबक नहीं सीखने का फैसला ले लिया है, जिसकी वजह से इस तरह की घटनाएं आगे-बगाहे सामने आ रही है.
