छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : राजनांदगांव जिले के NEET एवं JEE 2026 में सफल विद्यार्थियों का सम्मान

By kadwaghut|10 Aug 2026, 11:49 AM
f X W

Advertisement
Advertisement

राजनांदगांव, 09 सितंबर 2026।

राजनांदगांव जिले के लिए आज का दिन अत्यंत गौरवपूर्ण रहा। आदरणीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी द्वारा जिले के उन 6 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया, जिन्होंने NEET एवं JEE 2026 जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर जिले एवं अपने विद्यालयों का नाम गौरवान्वित किया है।

सम्मानित विद्यार्थियों में जिज्ञासा लाउतरे (पीएमश्री सर्वेश्वरदास शाला, राजनांदगांव)-IIT JEE 2026, वैभव झा (पीएमश्री सर्वेश्वरदास शाला, राजनांदगांव) -NEET 2026, लिकेश साहू (पीएमश्री सर्वेश्वरदास शाला, राजनांदगांव) NEET 2026, भूपेन्द्र चंदेल (सेजेस राजा बलरामदास शाला, राजनांदगांव),IIT JEE 2026 भूपेंद्र कुमार (पंडित तुलसी प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, चिचोला)NEET 2026 तथा तुषार सोनी (
सेजेस बख्शी शाला, राजनांदगांव)IIT-JEE 2026शामिल हैं।

यहां सभी विद्यार्थी 12वीं की पढ़ाई करते-करते जिले द्वारा संचालित ऑनलाइन क्लासेस की मदद से एवं शिक्षकों के सहयोग से परीक्षा में सफलता हासिल की है

इस अवसर पर डॉ. रमन सिंह जी ने सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उन्हें जीवन में निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों का पालन करते हुए एक आदर्श एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है तथा जिले के शैक्षणिक वातावरण को नई दिशा प्रदान करती है।

कार्यक्रम के दौरान जिले में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्राचार्य महेश्वरी मैडम एवं शिक्षकों मे आकाश त्रिपाठी (सर्वेश्वर दास स्कूल ), हर्षवीर वैष्णव (बक्शी स्कूल) , श्रीमति आस्था वैष्णव ( सर्वेश्वर दास स्कूल ) , श्री नरेंद्र साहू (विनोबा कार्यक्रम ) भी सम्मानित किया गया। उनके समर्पण, नवाचार एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

READ ALSO  राजनांदगांव : शहर में कई नालियों की सही ढंग से सफाई नहीं…

इस गरिमामय समारोह में कलेक्टर राजनांदगांव श्री जितेन्द्र यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी श्री मनोज चौहान एवं श्री मनोज मरकाम विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को उत्कृष्टता के लिए प्रोत्साहित करना तथा जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देना रहा। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सम्मानित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins