मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश में जुड़वां नवजातों की मौत का रहस्य, पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला गया शव

By Admin|10 Sep 2025, 10:41 PM
f X W

धार
ग्राम कछवानिया में 15 दिन पूर्व जन्मे जुड़वां बच्चों की मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर स्वजन दोनों को धामनोद अस्पताल ले गए थे, जहां से लौटने के बाद आधे घंटे के अंदर दोनों बच्चों की मौत हो गई। स्वजन ने पहले एक शिशु को दफना दिया था, लेकिन बाद में पूरे मामले की जांच के लिए दफनाए गए शव को खोदकर निकाला गया।

इंदौर भेजे गए दोनों शव
दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए इंदौर भेजा गया है। धामनोद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। कछवानिया निवासी शिवकन्या पत्नी विनोद ने 26 अगस्त को धामनोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वां शिशुओं को जन्म दिया था। ग्रामीणों और स्वजन ने दोनों बच्चों की मौत पर संदेह जताया और मामले की जांच की मांग की।
 
पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजे गए शव
बुधवार सुबह तहसीलदार कुणाल अवास्या और धामनोद पुलिस की मौजूदगी में दफनाए गए शिशु के शव को निकाला गया। शवों को धामनोद अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल इंदौर भेजा गया। धामनोद सीबीएमओ डा. कीर्ति बैरागी के मुताबिक, पीएम रिपोर्ट से ही मौत के कारण का पता हो पाएगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CM मोहन यादव और जेपी नड्डा निकालेंगे पदयात्रा, एक लाख लोगों के जुटने का दावा

Related Articles

2

Back to top button