छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : आज रायपुर में निकलेगा तिरंगा यात्रा, 3 घंटे बाधित रहेगा यातायात …

By kadwaghut|10 Aug 2026, 11:11 AM
f X W

रायपुर । स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रायपुर शहर में 10 अगस्त 2026 को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर सुभाष स्टेडियम तक जाएगी। यात्रा में स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में शहर के आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। लोगों की बड़ी संख्या को देखते हुए रायपुर यातायात पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए मार्ग में बदलाव और डायवर्सन की व्यवस्था की है।

Advertisement
Advertisement

यातायात पुलिस के अनुसार, सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तिरंगा यात्रा के निर्धारित मार्ग पर आम वाहनों की आवाजाही बाधित रहेगी। इस दौरान वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा के समय निर्धारित मार्ग पर जाने से बचें और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए डायवर्सन रूट का उपयोग करें। तिरंगा यात्रा इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर गणेश मंदिर तिराहा, बूढ़ापारा बिजली ऑफिस, नगर निगम भवन के सामने रोड, महिला थाना चौक और फायर ब्रिगेड चौक होते हुए सुभाष स्टेडियम तक पहुंचेगी। यात्रा के दौरान इस पूरे मार्ग पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और नागरिकों की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस ने वाहन चालकों से धैर्य और सावधानी के साथ वाहन चलाने की अपील की है। यातायात पुलिस द्वारा तैनात जवानों के निर्देशों का पालन करने को भी कहा गया है।

इन मार्गों से गुजर सकेंगे वाहन यातायात पुलिस ने अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं। बूढ़ेश्वर चौक से बूढ़ापारा बिजली ऑफिस की ओर जाने वाले वाहन चालक बूढ़ेश्वर चौक से परिक्रमापथ, पुलिस लाइन गेट और कालीबाड़ी मार्ग होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। इसी तरह शास्त्री चौक से महिला थाना की ओर आने वाले वाहन चालकों के लिए बंजारी चौक, राजभवन चौक, कालीमाई तिराहा, ओसीएम चौक, महिला थाना चौक और कालीबाड़ी मार्ग का विकल्प रहेगा। पुलिस ने वाहन चालकों से इन वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है। कालीबाड़ी से कोतवाली चौक की ओर जाने वाले वाहन चालक कालीबाड़ी चौक से महिला थाना चौक, ओसीएम चौक, काली माता मंदिर तिराहा, राजभवन चौक और घड़ी चौक मार्ग से आवागमन कर सकेंगे। वहीं कोतवाली से कालीबाड़ी तथा सदर बाजार से बूढ़ापारा की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए सदर बाजार मार्ग, कंकालीपारा चौक, पुरानी बस्ती, बूढ़ेश्वर चौक और पुलिस लाइन गेट होकर आवागमन की व्यवस्था की गई है।

READ ALSO  राजनांदगांव : आज से 1 अक्टूबर तक बनेगा दिव्यांग प्रमाण पत्र…
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins