छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : 221 केस में जब्त 24 लाख की 3610 लीटर शराब नष्ट की गई…

By kadwaghut|09 Aug 2026, 12:37 PM
f X W

राजनांदगांव , राजनांदगांव पुलिस ने 221 प्रकरणों में जब्त 3610.84 बल्क लीटर शराब को नष्ट किया। रक्षित केंद्र राजनांदगांव में हुई कार्रवाई में नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 24 लाख रुपए बताई गई है। यह कार्रवाई आबकारी अधिनियम के प्रावधानों और कलेक्टर के आदेश के तहत की गई।

Advertisement
Advertisement

पुलिस के अनुसार जिले के अलग-अलग थाना और चौकी क्षेत्रों में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, संग्रहण और बिक्री के मामलों में शराब जब्त की गई थी। लंबित प्रकरणों में जब्त शराब को नष्ट करने के लिए नियमानुसार कार्रवाई की गई। नष्ट की गई शराब में 1502 लीटर अंग्रेजी शराब, जिसकी कीमत 14.83 लाख रुपए से अधिक है, 1804 लीटर देसी शराब कीमत 8.37 लाख रुपए, 155 लीटर बीयर कीमत 48,300 रुपए और 147 लीटर महुआ शराब कीमत 30,750 रुपए शामिल है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। नष्टीकरण के जरिए अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों को सख्त संदेश देने की बात कही गई है। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  सेवा संकल्प अभियान- बलौदाबाजार-भाटापारा में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins