छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : 1100 युवा देंगे छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिभा खोज परीक्षा…

By kadwaghut|09 Aug 2026, 11:59 AM
f X W

राजनांदगांव , प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए युवाओं को तैयार करने और उनकी प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज की ओर से छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा 9 अगस्त को होगी। प्रदेशभर में होने वाली इस परीक्षा में 1100 से अधिक 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को व्यापम की तर्ज पर पारदर्शी और अनुशासित तरीके से कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज के युवा अध्यक्ष योगेश्वर कुमार देशमुख के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजित परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के रोल नंबर और परीक्षा केंद्र पहले ही जारी किए जा चुके हैं। परीक्षा सुबह 11:45 से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित केंद्रों पर एक साथ होगी। आयोजकों के अनुसार सभी केंद्रों पर केंद्राध्यक्ष और वीक्षकों की नियुक्ति के साथ केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है। युवा अध्यक्ष योगेश्वर देशमुख के मार्गदर्शन में युवा महासचिव कमलेश देशमुख और शिक्षा प्रकोष्ठ के सचिव गिरीश शर्मा के नेतृत्व में तैयारियां पूरी की गई हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : कवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर पशुओं को देख विजय शर्मा ने अधिकारियों को लगाई फटकार ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins