छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : ₹100 का रिचार्ज पड़ा भारी, कुछ घंटे बाद खाते से 95 हजार रुपये गायब

By kadwaghut|09 Aug 2026, 9:26 AM
f X W

डोंगरगढ़ में साइबर ठगी का मामला, अज्ञात नंबर से आया फोन; पीड़ित ने 1930 पर दर्ज कराई शिकायत

Advertisement
Advertisement

डोंगरगढ़। शहर में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। मिस्त्रीपाड़ा वार्ड नंबर 9 निवासी मनोज कुमार इंदुरकर (53) ने पुलिस से शिकायत की है कि एक मोबाइल ऐप पर महज 100 रुपये का रिचार्ज करने के कुछ घंटे बाद उनके बैंक खाते से 95 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए। मामले में डोंगरगढ़ पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के अनुसार मनोज कुमार पिछले कुछ वर्षों से मोबाइल पर संबंधित ऐप का उपयोग करते आ रहे थे और आवश्यकता के अनुसार पहले भी रिचार्ज करते थे। 4 अगस्त को दोपहर करीब 3:14 बजे उन्होंने फोन-पे के माध्यम से ऐप पर 100 रुपये का रिचार्ज किया। रिचार्ज के बाद ऐप सामान्य रूप से संचालित होता रहा।

पीड़ित के मुताबिक उसी दिन शाम को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खाते से 95 हजार रुपये और अन्य लेन-देन का जिक्र किया। संदेह होने पर मनोज ने अपना बैंक खाता जांचा तो खाते से 95 हजार रुपये ट्रांसफर होने की जानकारी सामने आई।

घटना का पता चलते ही पीड़ित ने बैंक की हेल्पलाइन से संपर्क कर UPI सेवा बंद कराई और तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत का पावती नंबर मिलने के बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी डोंगरगढ़ पुलिस को भी दी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस अब बैंक खाते, मोबाइल नंबर और संबंधित डिजिटल ट्रांजेक्शन की जानकारी जुटाकर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

READ ALSO  छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की तैयारी, 28-29 सितंबर को टीम ट्रायल
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins