छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : नया रूट तैयार : एफसीआई की अनलोडिंग से बाइपास पर नहीं लगेगी ट्रकों की कतार…

By kadwaghut|31 Aug 2026, 10:54 AM
f X W

एफसीआई में अनलोडिंग के दौरान बाइपास पर लगने वाली ट्रकों की लंबी कतार से इस बार लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। ट्रकों को शहर के मुख्य मार्गों से दूर रखने के लिए कलेक्टर जितेंद्र यादव ने पार्रीनाला से गांवों के रास्ते नया रूट तैयार करने का प्लान बनाया है। इस रूट से एफसीआई आने-जाने वाले ट्रकों को डायवर्ट किया जाएगा। इससे बाइपास के साथ नेहरू नगर और राम दरबार चौक तक ट्रकों की लंबी लाइन लगने की समस्या कम होगी।

Advertisement
Advertisement

हर साल एफसीआई में बड़ी संख्या में ट्रकों के पहुंचने और अनलोडिंग में समय लगने के कारण बाइपास पर वाहनों की कतार लग जाती है। इसका असर आसपास के प्रमुख मार्गों पर भी पड़ता है और यातायात प्रभावित होता है। कलेक्टर ने इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए पार्रीनाला से गांवों के बीच से नया रूट विकसित करने की योजना बनाई है।

प्रस्तावित मार्ग से ट्रकों को बाइपास पर खड़ा होने के बजाय अलग रास्ते से निकाला जा सकेगा। इससे मुख्य सड़क पर भारी वाहनों का दबाव कम होगा और यातायात सुचारू रखने में मदद मिलेगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  नवा रायपुर में गोल्फ को मिल रही नई ऊंचाई, विश्वस्तरीय सुविधाएं बन रहीं आकर्षण

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins