छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : गायों की मौत से आक्रोशित किसानों ने घेरा कलेक्ट्रेट, रखी अपनी मांगें…

By kadwaghut|26 Aug 2026, 10:26 AM
f X W

राजनांदगांव , जिले में गायों की मौत और गोवंश की बदहाली को लेकर किसान समृद्ध राष्ट्रीय पार्टी ने कलेक्ट्रेट घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। पार्टी ने सरकार से किसानों को प्रति गाय 1 हजार प्रतिमाह देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है सात दिनों में शहर के भीतर करीब 30 गायों की दर्दनाक मौत हुई। घटनाओं में ट्रक चालक पर कार्रवाई नहीं होने पर भी पार्टी ने सवाल उठाए। कलेक्ट्रेट पहुंच कर किसानों और महिला समूहों ने मुख्यमंत्री के नाम अपनी मांगों पर ज्ञापन सौंपा है।

Advertisement
Advertisement

पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक कुशल सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश में गोवंश की स्थिति चिंताजनक है। किसानों को गाय पालने के लिए आर्थिक सहायता मिलने से गोवंश की बेहतर देखभाल हो सकेगी। उन्होंने मांग की कि सरकार प्रत्येक गाय के पालन के लिए किसान को हर महीने एक हजार रुपए दे। हर सात गांवों के बीच एक गौशाला बनाने की मांग रखी।

साथ ही गांवों की महिला समूहों से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम पत्र लिखवाकर गोवंश के संरक्षण की दिशा में कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गौशालाओं में पर्याप्त व्यवस्था होने से सड़कों पर बेसहारा घूमने वाले गोवंश की समस्या भी कम होगी।

सात दिनों में 30 गायों की मौत का मुद्दा उठाते कहा सड़क हादसों में गोवंश की मौत के लिए चालकों पर कार्रवाई नहीं समझ से परे है। प्रदर्शन में राष्ट्रीय महासचिव हरेश सोनकर, पारख साहू, परमेश्वर साहू, मोती साहू, लूमन साहू, सुंदर साहू, विपिन सिंह सेंगर, जितेंद्र शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

READ ALSO  बिहान से मिला सहारा, फोटो कॉपी-मशरूम कारोबार ने बदली बबली की किस्मत
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins