छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : ‘बिना दांत, सिंग और पावर के…’ , सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली को लेकर बड़ा बयान दिया …

By kadwaghut|08 Aug 2026, 12:09 PM
f X W

रायपुर: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली शुरू करने के लिए वे सरकार को धन्यवाद देंगे, लेकिन वर्तमान कमिश्नरेट व्यवस्था में पर्याप्त अधिकार और संसाधन नहीं हैं। दिल्ली से लौटने के बाद मीडिया से चर्चा में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जो अभी पुलिस कमिश्नरेट है, वह बिना दांत के, बिना सिंग के और बिना पावर के है। उन्होंने कहा कि उनके लोकसभा क्षेत्र में पूरा रायपुर शहर आता है, लेकिन पुलिस कमिश्नरेट के दायरे में पूरा रायपुर शहर भी शामिल नहीं है। उन्होंने पूरे रायपुर जिले को पुलिस कमिश्नर प्रणाली में शामिल करने की मांग की।

Advertisement
Advertisement

सांसद ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में पुलिस अधिकारियों की संख्या अधिक है, जबकि जवानों की संख्या कम है। कमिश्नरेट प्रणाली के अनुरूप कर्मचारियों और जवानों की संख्या पर्याप्त नहीं है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को पत्र लिखने की बात कही है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जा रही है। राज्य सरकार को इसका ठीक तरीके से प्रबंधन करना चाहिए, ताकि खाद की कालाबाजारी न हो। उन्होंने कहा कि खाद का वितरण निजी हाथों के बजाय सरकारी सोसाइटियों के माध्यम से अधिक से अधिक किया जाना चाहिए, जिससे किसानों तक खाद की उचित उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : गणेश उत्सव में अब तीन गुना से ज्यादा प्रतिमा की पुरस्कार राशि…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins