छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: राज्य स्तरीय एक्वाथलन चयन प्रतियोगिता में छवि शर्मा ने दिखाया दमखम- भोपाल में नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयनित

By kadwaghut|22 Sep 2025, 5:52 PM
f X W

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ ट्रायथलान एसोसिएशन के सौजन्य से रविवार 21 सितम्बर को राज्य स्तरीय एक्वाथलन सब जूनियर और जूनियर चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में कुल 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

Advertisement
Advertisement

सब जूनियर वर्ग में 350 मीटर स्विमिंग और 3 किलोमीटर रनिंग का आयोजन किया गया, वहीं जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने 750 मीटर स्विमिंग और 5 किलोमीटर रनिंग पूरी की।

सब जूनियर बालिका वर्ग में राजनांदगांव की छवि शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। छवि शर्मा नीरज स्कूल पेंड्री की कक्षा 8वीं ‘B’ की छात्रा हैं। छवि शर्मा अधिवक्ता नरेश कुमार शर्मा की पुत्री है और उन्हें राजनांदगांव के प्रशिक्षक यशवंत सिन्हा ट्रेनिंग देते हैं।

प्रतियोगिता के सब जूनियर बालक वर्ग में खिरोसिंध नायक ने प्रथम और अंश चंद्राकर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में सिद्धिक्षा बागड़वाल प्रथम और छवि शर्मा द्वितीय रहीं। जूनियर बालक वर्ग में तुषार साहू (राजनांदगांव) ने प्रथम और अक्ष चंद्राकर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

आज के मुख्य अतिथि श्री खिलेश्वर चंद्राकर ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मनोज अग्रवाल और महासचिव डॉ. विष्णु कुमार श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी आगामी नेशनल एक्वाथलन चैंपियनशिप, जो 10 से 12 अक्टूबर 2025 को भोपाल (मध्यप्रदेश) में आयोजित होगी, में छत्तीसगढ़ की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  अरुण साव बोले- स्वच्छता को आदत बनाकर शहरों को बनाएं सुंदर

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins