राजनांदगांव : युवक ने नदी किनारे पेड़ पर लगाई फांसी, कारण अज्ञात…
तुमड़ीबोड़| तुमड़ीबोड़ में 36 वर्षीय युवक ने फांसी लगा ली। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। उसका शव बुधवार को सुबह मिला था।
जानकारी के मुताबिक तुमड़ीबोड़ निवासी हितेश भाई परमार पिता महेश भाई परमार ने भानपुरी नदी के पास सुनसान जगह में पेड़ पर फंासी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह आसपास के लोगों ने युवक के शव को पेड़ पर लटके देखा। जिसके बाद परिजन और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने कहा कि मृतक के परिजन से पूछताछ और मोबाइल की जांच से वजह स्पष्ट होगी।
