राजनांदगांव| निगम की सफाई टीम सड़क और चौराहों की सफाई तो कर देती है, लेकिन कई स्थानों पर निकला कचरा घंटों या पूरे दिन वहीं पड़ा रहता है। तेज हवा और आवारा पशुओं के कारण कचरा दोबारा सड़क पर फैल जाता है।
इससे स्वच्छता अभियान का उद्देश्य प्रभावित हो रहा है। राहगीरों को परेशानी होती है। कचरे का तत्काल उठाव जरूरी है। ताकि शहर साफ-सुथरा बना रहे। डंप कचरे को मवेशी फैलाने लगते हैं।
