छत्तीसगढ़कवर्धा जिला

CG : भोरमदेव सरस मेला को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, डिप्टी सीएम ने दिलाई स्वच्छता की शपथ …

By kadwaghut|05 Aug 2026, 12:21 PM
f X W

कबीरधाम । श्रावण मास में कबीरधाम जिले के प्रसिद्ध भोरमदेव सरस मेला में इस वर्ष लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मेले को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने की अपील की है। उन्होंने सभी दुकानदारों, शिविर संचालकों और श्रद्धालुओं से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 का पालन करने का आग्रह किया।

Advertisement
Advertisement

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि भोरमदेव धाम आस्था, संस्कृति और प्रकृति की अमूल्य धरोहर है। यहां आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की जिम्मेदारी है कि वह इस पवित्र स्थल की स्वच्छता और प्राकृतिक सुंदरता बनाए रखने में सहयोग करे। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से भोरमदेव परिसर को प्रदूषण मुक्त और पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सकता है।

उन्होंने विशेष रूप से प्लास्टिक के उपयोग से बचने की अपील करते हुए कहा कि श्रद्धालु और दुकानदार प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर कपड़े या जूट के बैग का उपयोग करें। साथ ही दुकानदारों एवं शिविर संचालकों से गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा कचरा केवल निर्धारित कचरा वाहन और डस्टबिन में डालने का आग्रह किया। श्रद्धालुओं से घर से कपड़े का थैला और पानी की बोतल साथ लाने तथा खुले में कचरा नहीं फेंकने की अपील भी की गई।

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्रामीणों, स्व-सहायता समूह की महिलाओं, मितानिनों और स्वच्छाग्रहियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के पालन की शपथ दिलाई। सभी ने प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, कचरे का पृथक्करण करने और अपने गांव तथा भोरमदेव धाम को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। साथ ही उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कबीरधाम जिले को प्लास्टिक मुक्त बनाने और इस अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने का भी संकल्प लिया।

READ ALSO  बस्तर के नितेश कश्यप को मिला नया जीवन, लिवर कैंसर को दी मात
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins