advertisement
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव: टी.एस सिंहदेव ने किया नि:शुल्क औषधि पौधो का वितरण का प्रांरभ, सर्वजनहित समिति का अभियान

राजनांदगांव छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस सिंहदेव का शुक्रवार को राजनांदगांव आगमन हुआ था। सिंहदेव ने अशोक फडऩवीस के निवास के समीप सर्व जनहित समिति के कार्यक्रम मे पहुँच कर नि:शुल्क् औषधि युक्त पौध वितरण का शुभारंभ किया।
 सर्व जनहित समिति द्वारा आम जनता के स्वास्थ्य हित व जागरूकता के उद्देश्य से नि:शुल्क औषधि युक्त पौधों का वितरण प्रारंभ किया गया है। शुक्रवार को अपने राजनांदगांव प्रवास में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस सिंहदेव सर्वजनहित समिति की इस योजना का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य मंत्री के पहुंचते ही समिति के अध्यक्ष अशोक फडऩवीस के नेतृत्व सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टी.एस सिंहदेव तथा अध्यक्षता अन्‍तव्‍यसायी निगम के अध्यक्ष श्री धनेश पाटिला ने की। विशेष अतिथि विधायक छन्नी साहू, देवव्रत सिंह,श्रीकिशन खण्डेलवाल ग्रामीण जिला अध्यक्ष पदम कोठारी, शहर अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा, महापौर हेमा देशमुख थे।

स्वागत उपरांत मुख्य अतिथि टी.एस सिंहदेव ने पांच आम नागरिकों को अपने हाथो से पौधों की टोकरी सौंपकर पौध वितरण इस योजना का शुभारंभ किया । अपने संक्षिप्त उद्बोधन में सिंहदेव ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य हे कि मै इस नि:शुल्क औषधि पौध वितरण कार्यक्रम में आज मौजूद हूँ। सिंहदेव ने समिति के अध्यक्ष अशोक फडऩवीस व सदस्यों के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारे प्राचीन वेदो में भी औषधी पौधो का उल्लेख है जिनका उपयोग प्राचीन काल में ऋषि मुनियों व आम लोगो द्वारा किया जाता रहा है। सिंहदेव ने कहा कि यह बहुत अच्छी बात होगी कि हर घर में औषधियुक्त पौधे होंगे इससे आम लोग कुछ बिमारीयो का इलाज भी स्वंय कर पायेगे व जागरूकता भी स्वास्थ के प्रति आयेगी। उन्होंने कहा की ऐसी योजना और कार्य सम्पूर्ण प्रदेश के लिए एक माडल और प्रेरणा स्रोत सिद्ध होगी ऐसे अच्छे कार्यो को बढ़ावा और प्रोत्साहित क्या जाना चाहिए आम जनता का स्वास्थ्य मेरी स्वयं की प्राथमिकता और महत्वपूर्ण विषय है |कार्यक्रम में प्रमुख से हरमिंदर सिंह वाधवा, हनुमत राव, राजेन्द्र वर्मा, अरूण खण्डेलवाल, दीपक नवकरण,अनूप दर्रियानी, नासिर खान, नीरज नशीजे, सूरज शर्मा, नवीन जयसवाल, राकेश बघमारे, बंटी सोनी, गुड्डू शर्मा, शर्मा, राकेश ठाकुर, नईम खान, कुंती साहू, अनिमेष राय, राजेश यादव, जीतू साहू, डा. अरूण देवांगन, संजीत बग्गा, सुयेश चोपड़ा, धनेन्द्र सिन्हा, अमन तिवारी, अजय तिवारी, महबूब आरूम अकुंर श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

समिति के इस पौध वितरण योजना में पौधे उपलब्ध करवाने मे संजय कुलदीप की सराहनीय भूमिका रही। इस दिन समिति द्वारा लगभग दो हजार औषधि पौधे का वितरण किया गया जिसमेे ब्राम्ही, पिपली, शतावर, गिलोय, हथजोड़ आदि पौधे वितरित किए गये। कार्यक्रम का संचालन अनीस खान ने किया। अंत में समिति के सदस्य अरुण खंडेलवाल ने आभार व्यक्त किया | उपरोक्त जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी अनीस खान ने प्रेस विज्ञप्ति में दी।

Ro No. 13121/ 6 Ro No. 13119/ 8
Ro No. 13121/ 6
Ro No. 13119/ 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button