छत्तीसगढ़दन्तेवाड़ा जिला (दक्षिण बस्तर)

CG : दंतेवाड़ा में एक्सीडेंट, एक की मौत और चार घायल …

By kadwaghut|05 Aug 2026, 10:35 AM
f X W

दंतेवाड़ा। कुआकोंडा थाना क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना पालनार से बेड़मा जाने वाली सड़क पर हुई। टक्कर के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। एक बाइक पर तीन लोग सवार थे। दूसरी बाइक पर दो लोग थे। तेज रफ्तार से दोनों मोटरसाइकिलें भिड़ गईं। तनेली गांव के शुक्ला राम मड़कम की मौके पर मौत हो गई। घायलों को स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पालनार पहुंचाया। प्राथमिक इलाज हुआ। हालत गंभीर दिखी। चारों को बेहतर इलाज के लिए अपोलो अस्पताल, किरंदुल रेफर किया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के कारणों की जांच शुरू की। शुरुआती जांच में वजह दोनों बाइकों की तेज रफ्तार बताई गई। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियम मानने की अपील की। तय गति सीमा में वाहन चलाने को कहा।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : सेवा की कहानी - फसल विविधीकरण की ओर बढ़े किसान एवन साहू ने 56.5 एकड़ में अपनाई वैकल्पिक फसलों की खेती…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins