DPR छत्तीसगढ समाचारकांकेर जिला (उत्तर बस्तर)

CG : शिक्षक भर्ती परीक्षा कोचिंग के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा के परिणाम घोषित …

By kadwaghut|04 Aug 2026, 4:03 PM
f X W

काउंसिलिंग 05 अगस्त को, नियमित कक्षाएं 6 अगस्त से

उत्तर बस्तर कांकेर : छत्तीसगढ़ शासन की आगामी शिक्षक एवं सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा-2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जिला प्रशासन कांकेर द्वारा आयोजित स्क्रीनिंग परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। स्क्रीनिंग परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की निःशुल्क शिक्षक भर्ती परीक्षा कोचिंग के लिए काउंसिलिंग 5 अगस्त को प्रातः 10 बजे से निर्धारित अध्ययन केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग के बाद अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से प्रवेश दिया जाएगा।

इस संबंध में बताया गया कि काउंसिलिंग मावा मोदोल निःशुल्क कोचिंग सेंटर, कांकेर (कचहरी चौक) तथा मावा मोदोल निःशुल्क कोचिंग सेंटर, भानुप्रतापपुर (बीईओ कार्यालय के समीप) में आयोजित होगी। चयनित अभ्यर्थियों के लिए दोनों केंद्रों पर 6 अगस्त 2026 से नियमित कक्षाएं प्रारंभ की जाएंगी। कोचिंग के दौरान विषय विशेषज्ञों द्वारा पाठ्यक्रम आधारित अध्यापन, नियमित टेस्ट, मॉडल प्रश्नपत्रों का अभ्यास, डाउट क्लास तथा परीक्षा उन्मुख मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे अभ्यर्थियों को शिक्षक भर्ती परीक्षा की बेहतर तैयारी का अवसर मिलेगा।

जिला शिक्षा अधिकारी ने चयनित अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ काउंसिलिंग में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रवेश सुनिश्चित करने की अपील की है। निर्धारित समय पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों के स्थान पर प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को अवसर दिया जा सकता है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सेवा की कहानी : प्रमिला को मिला अपने लिए खर्चे का पूरा अधिकार …

Related Articles

Back to top button