DPR छत्तीसगढ समाचारगौरेला - पेंड्रा - मरवाही जिला

CG : जिला पंचायत भवन निर्माण हेतु भूमि आवंटन के संबंध में आपत्तियां 10 अगस्त तक आमंत्रित …

By kadwaghut|03 Aug 2026, 3:46 PM
f X W

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : तहसीलदार न्यायालय पेंड्रारोड द्वारा ग्राम डुमरिया, पटवारी हल्का क्रमांक-21 स्थित शासकीय भूमि के एक हिस्से को जिला पंचायत कार्यालय भवन निर्माण हेतु आवंटित किए जाने की प्रक्रिया के संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी की गई है।

Advertisement
Advertisement

          जारी उद्घोषणा के अनुसार, जिला पंचायत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही द्वारा पत्र क्रमांक 50/पंचायत/डीआरडीए /2021, दिनांक 6 जनवरी 2022 के माध्यम से जिला पंचायत कार्यालय भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटित किए जाने का अनुरोध किया गया था। इसके परिप्रेक्ष्य में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पेंड्रारोड द्वारा ग्राम डुमरिया स्थित शासकीय आबादी भूमि खसरा क्रमांक 98 रकबा 7.3850 हेक्टेयर एवं खसरा क्रमांक 100 रकबा 0.1380 हेक्टेयर का परीक्षण किया गया। उक्त भूमि शासकीय विद्यालय गुरुकुल परिसर से संबंधित होने के कारण आवश्यक परीक्षण एवं चिन्हांकन उपरांत दोनों खसरों से कुल 0.34 एकड़ भूमि जिला पंचायत भवन निर्माण के लिए चयनित किए जाने की अनुशंसा की गई।

       प्रकरण की मूलतः जांच एवं प्रतिवेदन के लिए कलेक्टर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही द्वारा इसे न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पेंड्रारोड को प्रेषित किया गया था। नियमानुसार परीक्षण के उपरांत अब भूमि आवंटन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। तहसीलदार पेंड्रारोड ने जारी सूचना में कहा है कि यदि किसी व्यक्ति अथवा संस्था को प्रस्तावित भूमि आवंटन के संबंध में कोई दावा या आपत्ति हो, तो वह 10 अगस्त 2026 तक अपना लिखित अभ्यावेदन तहसीलदार न्यायालय, पेंड्रारोड में प्रस्तुत कर सकता है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले दावा-आपत्तियों पर विचार किया जाना संभव नहीं होगा। उल्लेखनीय है कि यह उद्घोषणा 28 जुलाई 2026 को तहसीलदार पेंड्रारोड द्वारा जारी की गई है।

READ ALSO  CG : भारत का स्वर्णिम निशाना, कमलजीत और सुरुचि इंदर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins