कोरबा जिलाछत्तीसगढ़

CG : खदान में दो ट्रेलर आमने-सामने भिड़े, एक की मौत, परिजन भड़के…

By kadwaghut|04 Oct 2026, 1:36 PM
f X W

कोरबा , कुसमुंडा खदान में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है, जहां दो ट्रेलर की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक ट्रेलर के केबिन में चालक फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। मृतक चालक की पहचान रेलिया निवासी विश्व प्रसाद बिट्टू के रूप में हुई है। हादसे के बाद शव काफी देर तक वाहन के केबिन में फंसा रहा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि हादसे में शामिल वाहन नीलकंठ कंपनी के पेटी ठेकेदार PKS कंपनी से जुड़े हैं। घटना के बाद खदान में कंपनी की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि खदान क्षेत्र में सुरक्षा नियमों की अनदेखी के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। हादसे के बाद मृतक के परिजनों और लोगों ने मौके पर प्रदर्शन करते हुए मुआवजा और नौकरी की मांग की। इससे खदान क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर कुसमुंडा थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश दी। पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : समय का सदुपयोग विषय पर विद्यार्थियों ने व्यक्त किया विचार ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins