छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : गर्भवती पत्नी से विवाद के दौरान साली पर चाकू से हमला, जांच में जुटी पुलिस …

By kadwaghut|03 Aug 2026, 10:05 AM
f X W

रायपुर। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान एक महिला पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने जीजा पर अश्लील गाली-गलौज करने और चाकू मारकर घायल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता राजा तालाब क्षेत्र स्थित ईमाम बाड़ा के पास किराये के मकान में रहती है और एक बर्तन दुकान में काम करती है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन तनूजा का पति रियाज खान के साथ विवाद चल रहा था, जिसके कारण उसकी बहन पिछले कुछ समय से उसके साथ रह रही थी। पीड़िता के अनुसार, 2 अगस्त 2026 को वह रोज की तरह काम पर गई थी। इस दौरान उसकी बहन तनूजा घर पर मौजूद थी। दोपहर करीब 3 बजे जब वह काम से वापस घर पहुंची तो उसने देखा कि उसका जीजा रियाज खान अपनी पत्नी तनूजा के साथ विवाद कर रहा था। शिकायत में बताया गया है।

Advertisement
Advertisement

रियाज खान कथित रूप से अपनी पत्नी से चार माह के गर्भ में पल रहे बच्चे को गिराने की बात को लेकर झगड़ा कर रहा था। जब पीड़िता ने बीच-बचाव करते हुए उसे विवाद करने से मना किया तो आरोपी नाराज हो गया। पीड़िता का आरोप है कि रियाज खान ने उसके साथ मां-बहन की अश्लील गाली-गलौज की और हाथ में रखे चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से उसके बाएं पेट के कोने के पास चोट आई है। घटना के दौरान पीड़िता की बहन तनूजा, तन्नू और परिवार के अन्य सदस्य मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने पूरी घटना को देखा और सुना। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी द्वारा की गई अश्लील गाली-गलौज से उसे काफी मानसिक आघात पहुंचा है। घटना के बाद उसने सिविल लाइन थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घरेलू विवाद से जुड़े मामलों में सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। साथ ही घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

READ ALSO  CG : लाखा में शराब बेचने की फिराक में थी महिला, कोतवाली पुलिस ने दबोचा ...

https://jantaserishta.com/local/chhattisgarh/sister-in-law-attacked-with-a-knife-during-a-dispute-with-pregnant-wife-police-investigating-4816266
https://jantaserishta.com/local/chhattisgarh/sister-in-law-attacked-with-a-knife-during-a-dispute-with-pregnant-wife-police-investigating-4816266

https://jantaserishta.com/local/chhattisgarh/sister-in-law-attacked-with-a-knife-during-a-dispute-with-pregnant-wife-police-investigating-4816266
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins