छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : तालाब से युवक का शव बरामद, बिलासपुर पुलिस जांच में जुटी…

By kadwaghut|02 Aug 2026, 12:58 PM
f X W

बिलासपुर। जिले के सकरी के ग्राम लोखंडी स्थित नैया तालाब में शनिवार सुबह एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तालाब में शव तैरता देखा तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सकरी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान लोखंडी निवासी प्रकाश केंवट (27) के रूप में हुई, जो दो दिन से लापता था। प्रकाश रोजी-मजदूरी का काम करता था।

Advertisement
Advertisement

परिजनों के अनुसार वह गुरुवार को रोज की तरह काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। शनिवार सुबह नैया तालाब में शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। शव की पहचान होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक के भाई संतोष केंवट ने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या कर शव को तालाब में फेंका गया है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG: खैरागढ़ के रंगकर्मी ज्ञानदेव सिंह का बढ़ा कद, A+ ग्रेड से मिली पहचान ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins