छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : महाराष्ट्रीयन तेली समाज ने की गुरु वंदना …

By kadwaghut|01 Aug 2026, 12:35 PM
f X W

राजनांदगांव| गुरु पूर्णिमा पर महाराष्ट्रीयन तेली समाज ने स्टेशन पारा स्थित समाजिक भवन परिसर में समाज के आराध्य संत श्री संताजी जगनाडे महाराज की पूजा-अर्चना एवं महाआरती कर गुरु वंदना की। समाज के अध्यक्ष राजेश समरित तथा महिला मंडल सदस्य एवं नगर निगम पार्षद प्रियंका पंकज कुरंजेकर ने महाआरती की।

Advertisement
Advertisement

युवा मंडल अध्यक्ष प्रकाश समरित, महिला मंडल अध्यक्ष मंजू बुटले, कार्यकारिणी सदस्य रमा देशमुख, सरोज गिरेपुंजे, शोभा तराने, मंजू कुरंजेकर सहित समाज की महिलाओं ने गुरु वंदना, भजन एवं आरती प्रस्तुत की। श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया। विजय बावनकर, रमेश देशमुख, संतोष समरित, चंद्रभूषण गायधनी, गजेन्द्र लांबट, नरेंद्र लांजेवार, अनिल मानकर, सूर्यकांत साकुरे, चंद्रकांत गिरेपुंजे, प्रकाश अवचट, संतोष ढोबरे, सुरेश तराने, राजेश बिशने, महेश साकुरे, राजू देशमुख उपस्थित रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  बेमेतरा जिले में सिंचाई योजना के कार्यों के लिए 28.49 करोड़ रुपये स्वीकृत

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins