DPR छत्तीसगढ समाचार

CG : प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 28 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

By kadwaghut|31 Jul 2026, 5:04 PM
f X W

अम्बिकापुर , अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 28 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें तहसील सीतापुर के गेरसा निवासी मंगल राम की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके वारिस राम कुमारी, तहसील पेटला सीतापुर के हर्राटिकरा निवासी प्रमोद कुमार की मृत्यु आकाशीय बिजली से होने पर उनके वारिस ललीता, तहसील उप तहसील राजापुर के चैनपुर निवासी सिबड़ी लकड़ा की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके वारिस इसहाक लकड़ा, तहसील धौरपुर के डूमकी निवासी शम्भू उर्फ सागर की मृत्यु आकाशीय बिजली से होने पर उनके वारिस नोहरी, तहसील धौरपुर के डूमकी निवासी रामसाय की मृत्यु आकाशीय बिजली से होने पर उनके वारिस सुशीला, तहसील बतौली के सेदम निवासी सुशील तिर्की की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस सुशीला बरवा एवं तहसील बतौली के करदना निवासी सुखराम की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके वारिस प्रभु को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 संशोधित प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई है।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान: बीजापुर कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins