DPR छत्तीसगढ समाचार

CG : स्ववित्तीय योजना अंतर्गत अध्यापन कार्य हेतु आवेदन आमंत्रित

By kadwaghut|31 Jul 2026, 4:41 PM
f X W

जगदलपुर , शासकीय दंतेश्वरी पीजी महिला महाविद्यालय जगदलपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्ववित्तीय मद से संचालित पाठ्यक्रम विषय पीजीडीसीए का स्ववित्तीय योजना अंतर्गत अध्यापन कार्य हेतु एक पद के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक तथा योग्य उम्मीदवार 10 अगस्त 2026 को सायं 05 बजे तक आवेदन पत्र पंजीकृत डाक अथवा स्वयं महाविद्यालय में उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा।

Advertisement
Advertisement

ई- मेल में कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जावेगा। इस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता में यूजीसी एवं छग शासन उच्च शिक्षा विभाग रायपुर के निर्धारित मापदंड के अनुसार  होना चाहिए। अध्यापन हेतु आमंत्रित शिक्षक को स्ववित्तीय समिति के निर्णय अनुसार एकमुश्त राशि रूपये 21296 प्रतिमाह भुगतान किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए प्राचार्य, शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय जगदलपुर, जिला-बस्तर छग. के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: सामान्य वर्षा का 99.9% कोटा पूरा

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins