छत्तीसगढ़धमतरी जिला

CG : आरसीसी नालियों के निर्माण के लिए 99.25 लाख रुपए स्वीकृत…

By kadwaghut|31 Jul 2026, 12:50 PM
f X W

कुरूद नगर में सुदृढ़ होगी जल निकासी व्यवस्था, नागरिकों को मिलेगी राहत

Advertisement
Advertisement

धमतरी, । नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा धमतरी जिले के कुरूद नगर पालिका क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए दो आरसीसी नालियों के निर्माण हेतु कुल 99 लाख 25 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन तथा विकास मंत्री अरुण साव के अनुमोदन उपरांत संचालनालय द्वारा इन कार्यों की प्राविधिक स्वीकृति के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

स्वीकृत कार्यों के अंतर्गत नगर पालिका परिषद कुरूद के वार्ड क्रमांक-1 में भारतीय स्टेट बैंक से छोटे नहर तक आरसीसी नाली निर्माण के लिए 53 लाख 17 हजार रुपए तथा वार्ड क्रमांक-21 में मंगलम हार्डवेयर से छोटे नहर तक आरसीसी नाली निर्माण के लिए 46 लाख 8 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से संबंधित क्षेत्रों में वर्षा ऋतु के दौरान जलभराव की समस्या में कमी आएगी, जल निकासी व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी तथा नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित शहरी वातावरण के निर्माण में भी इन परियोजनाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। नगरीय अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में यह स्वीकृति कुरूद नगर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

विधायक कुरूद  अजय चंद्राकर ने इस स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार नगरों के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कुरूद नगर में आरसीसी नालियों के निर्माण से वर्षों से चली आ रही जल निकासी संबंधी समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी तथा आम नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय तथा उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री  अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में आधारभूत अधोसंरचना के विकास को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। आने वाले समय में भी कुरूद नगर के विकास के लिए आवश्यक जनहितकारी कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : अवैध रेत परिवहन पर बड़ा एक्शन, 8 वाहन जब्त ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins