छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : जिले में अब तक 3459 मिमी वर्षा दर्ज…

By kadwaghut|31 Jul 2026, 11:46 AM
f X W

जिले में आज 362.8 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के सभी 7 तहसीलों में 3459 मिमी बारिश एवं औसत 362.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी अनुसार डोंगरगढ़ तहसील में 467.9 मिमी, लाल बहादुर नगर तहसील में 566 मिमी, राजनांदगांव तहसील में 622.2 मिमी, घुमका तहसील में 315.5 मिमी, छुरिया तहसील में 448.2 मिमी, कुमरदा तहसील में 569.5 मिमी, डोंगरगांव तहसील में 469.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

अब तक सर्वाधिक वर्षा राजनांदगांव तहसील में 622.2 मिमी दर्ज की गई है। इसी तरह आज राजनांदगांव जिले के सभी 7 तहसीलों में 362.8 मिमी एवं औसत 51.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। डोंगरगढ़ तहसील में 35.2 मिमी, लाल बहादुर नगर तहसील में 61 मिमी, राजनांदगांव तहसील में 55.8 मिमी, घुमका तहसील में 23 मिमी, छुरिया तहसील में 80.7 मिमी, कुमरदा तहसील में 67.7 मिमी, डोंगरगांव तहसील में 39.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक वर्षा छुरिया तहसील में 80.7 मिमी दर्ज की गई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  एकल ग्राम से लेकर समूह जलप्रदाय योजनाओं तक, जल जीवन मिशन के तहत 3 साल में ₹6,836 करोड़ का भुगतान

Related Articles

2

Back to top button