छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : स्टाफ नर्स एवं कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन…

By kadwaghut|31 Jul 2026, 11:05 AM
f X W

दुर्ग, । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन दुर्ग अंतर्गत संविदा भर्ती हेतु कुल 47 पदों के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। उक्त विज्ञापित पदों में से स्टाफ नर्स (एलएमयू), स्टाफ नर्स (पीआईसीयू) एवं कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (एनएचएम) पदों के लिए प्रतीक्षा सूची से संवर्गवार अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। अनंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की संवर्गवार सूची दुर्ग जिले की विभागीय वेबसाइट www.durg.gov.in पर अपलोड कर दी गई है।

Advertisement
Advertisement

सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी से प्राप्त जानकारी अनुसार स्टाफ नर्स (एलएमयू) एवं स्टाफ नर्स (पीआईसीयू) पदों के लिए प्रतीक्षा सूची से चयनित अभ्यर्थी 21 अगस्त 2026 तक 15 कार्यदिवसों के भीतर कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, दुर्ग में उपस्थित होकर अपना नियुक्ति आदेश प्राप्त कर पदभार ग्रहण कर सकते हैं।

वहीं कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (एनएचएम) पद के लिए प्रतीक्षा सूची से चयनित अभ्यर्थियों की रिक्त पदस्थापना स्थल के चयन हेतु 10 अगस्त 2026 को प्रातः 11 बजे तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, दुर्ग में काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात अपरान्ह 12 बजे से कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सभागार में मेरिट के आधार पर काउंसलिंग के माध्यम से रिक्त पदस्थापना स्थल चयन की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी एवं चयनित अभ्यर्थियों की सूची दुर्ग जिले की वेबसाइट www.durg.gov.in पर देखी एवं डाउनलोड की जा सकती है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins