छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्राचार्यों व शिक्षकों को किया सम्मानित…

By kadwaghut|30 Jul 2026, 11:56 AM
f X W

राजनांदगांव | कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मंगलवार को कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के प्राचार्यों, प्रतियोगी परीक्षाओं में युवाओं के चयन के लिए नियमित रूप से ऑनलाइन मार्गदर्शन प्रदान करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

Advertisement
Advertisement

कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय डोंगरगांव, हायर सेकेंडरी स्कूल पारागांव खुर्द के प्राचार्यों तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में युवाओं के चयन में विशेष प्रयास भूमिका निभाने वाले शिक्षक थंगेश्वर साहू, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट सर्वेश्वर दास नगर पालिका निगम विद्यालय राजनांदगांव के व्याख्याता लेखा साहू को सम्मानित किया।

शिक्षक थंगेश्वर साहू के प्रयासों से 3 युवाओं का अग्निवीर तथा व्याख्याता लेखा साहू के प्रयासों से 3 बच्चों का नीट में चयन हुआ है। ऑनलाइन कक्षाओं में सेवाएं देने वाले व्याख्याता सोहन निषाद को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : दिल्ली दरवाजा के पास सड़कों पर गड्ढे, आवाजाही में बढ़ी परेशानी…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins