छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : ज्ञानेश्वरी के घर पहुंचे महापौर कहा- आगे नया इतिहास रचेंगी…

By kadwaghut|29 Jul 2026, 10:04 AM
f X W

राजनांदगांव , कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर देश, छत्तीसगढ़ और राजनांदगांव जिले का गौरव बढ़ाने वाली युवा खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव के निवास पर पूर्व सांसद व महापौर मधुसूदन यादव पहुंचे। उन्होंने ज्ञानेश्वरी के माता-पिता दुर्गा यादव व दीपक यादव से भेंट की।

Advertisement
Advertisement

महापौर ने कहा कि ज्ञानेश्वरी यादव की यह उपलब्धि केवल उनके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ और देश के लिए गर्व का विषय है। कठिन परिश्रम, अनुशासन और अदम्य आत्मविश्वास के बल पर ज्ञानेश्वरी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का मान बढ़ाया है। उन्हें विश्वास है कि वे भविष्य में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रचेंगी।

परिवार के चर्चा के दौरान महापौर यादव ने कहा कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए समाज और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ज्ञानेश्वरी यादव के खेल जीवन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए वे हरसंभव सहयोग और प्रोत्साहन देते रहेंगे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  विश्वकर्मा जयंती पर राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलन में मुख्यमंत्री ने श्रमिक हित में की तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins