छत्तीसगढ़

CG : शिक्षक नहीं तो स्कूल नहीं! कोंडागांव में ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल पर जड़ा ताला …

By kadwaghut|28 Jul 2026, 1:13 PM
f X W

कोंडागांव । कोंडागांव जिले के माकड़ी विकासखंड अंतर्गत ग्राम रांधना के अमोड़ीपारा शासकीय प्राथमिक शाला में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नियमित शिक्षक की नियुक्ति नहीं होने से नाराज पालकों ने सोमवार को स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। स्थिति ऐसी रही कि मौके पर पहुंचे विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) भी ग्रामीणों को समझाकर स्कूल शुरू नहीं करा सके और बिना समाधान के लौटना पड़ा।

Advertisement
Advertisement

ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार शिक्षा सुधार के लिए लगातार योजनाएं चला रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर शिक्षक नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। हाल ही में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा संलग्न (अटैच) शिक्षकों को मूल पदस्थापना वाले स्कूलों में लौटने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके बाद गांव के लोगों ने लंबे समय से संलग्न प्रधान पाठक को वापस भेजने और स्कूल में नियमित शिक्षक की नियुक्ति की मांग तेज कर दी।

तीन साल से शिक्षक संकट
पालकों के मुताबिक, स्कूल पिछले तीन वर्षों से शिक्षक की कमी से जूझ रहा है। प्रधान पाठक के संलग्नीकरण के बाद बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।

BEO की समझाइश भी बेअसर
तालाबंदी की सूचना मिलने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी अपनी टीम के साथ स्कूल पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर ताला खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन पालक अपनी मांगों पर अड़े रहे। उनका कहना था कि जब तक नियमित शिक्षक की नियुक्ति नहीं होगी, तब तक स्कूल नहीं खुलेगा।

READ ALSO  नए आपराधिक कानूनों को लेकर एक्शन में सरकार, विजय शर्मा बोले- हर स्तर पर नजर आए ठोस सुधार

उग्र आंदोलन की चेतावनी
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही स्कूल में शिक्षक की पदस्थापना नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस घटना ने कोंडागांव जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी और शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins