छत्तीसगढ़सुकमा जिला

CG : दिल्ली रवाना हुआ सुकमा का 15 सदस्यीय दल …

By kadwaghut|28 Jul 2026, 12:52 PM
f X W

सुकमा । छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचल बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और हुनर को राष्ट्रीय स्तर पर एक नया आयाम मिलने जा रहा है। “बस्तर पंडुम 2026“ प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले सुकमा जिले के 15 सदस्यों ने आज देश की राजधानी नई दिल्ली के लिए प्रस्थान किया। दिल्ली रवाना होने से पहले इस विशेष प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर अमित कुमार से आत्मीय मुलाकात की। कलेक्टर ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें इस ऐतिहासिक यात्रा और उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी ढेरों शुभकामनाएं दीं।

यह यात्रा बस्तर के स्थानीय निवासियों और पारंपरिक नेतृत्व के लिए बेहद गौरवपूर्ण है। इस प्रतिनिधिमंडल में न केवल “बस्तर पंडुम 2026“ के विजेता शामिल हैं, बल्कि बस्तर के पारंपरिक ताने-बाने को संजोने वाले परगना, मांझी व चालकी सहित क्षेत्र के प्रख्यात व्यक्तित्व भी शामिल हैं। यह पूरा दल नई दिल्ली में देश की प्रथम नागरिक, माननीय राष्ट्रपति महोदया से विशेष मुलाकात करेगा। यह अवसर बस्तर की परंपराओं, लोक कला और विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को देश के सर्वाेच्च पटल पर प्रदर्शित करने का एक सुनहरा माध्यम बनेगा।

सुकमा जिले के इन 15 सदस्यों के लिए देश के राष्ट्रपति से मिलना न सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धि होगी, बल्कि पूरे बस्तर अंचल के लिए एक गर्व का क्षण होगा। प्रशासन और आम जनता को पूरी उम्मीद है कि नई दिल्ली के सफर पर निकला यह दल देश के दिल में बस्तर की अनूठी संस्कृति की एक अमिट छाप छोड़कर लौटेगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में हाउसिंग बोर्ड की खास पहल, स्टॉल देखने पहुंचे बड़ी संख्या में आगंतुक

Related Articles

2

Back to top button