छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : ‍आज भिलाई में दुर्ग संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन…

By kadwaghut|28 Jul 2026, 12:14 PM
f X W

डोंगरगांव | भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा का दुर्ग संभाग स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मान व कार्यकर्ता सम्मेलन 28 जुलाई को चौहान इंपिरियल भिलाई में होगा। जिसमें प्रदेश संभाग और जिला स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Advertisement
Advertisement

राजनांदगांव जिला ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप साहू ने बताया कि यह सम्मेलन भाजपा प्रदेश संगठन व पिछड़ा वर्ग मोर्चा के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत करना पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाना तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए कार्य योजना तैयार करना है।

इस सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा अशोक साहू, दुर्ग संभाग प्रभारी राजेंद्र जायसवाल, दुर्ग संभाग सह प्रभारी तुलसी साहू सहित प्रदेश, संभाग और जिला के कई वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : नेशनल लोक अदालत 12 को, अधिक प्रकरणों के निराकरण पर दिया जोर ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins