छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : युवक पर किया चाकू से हमला तालाब में कूदकर बचाई जान…

By kadwaghut|27 Aug 2026, 10:42 AM
f X W

राजनांदगांव , ग्राम डिलापहरी के दर्री तालाब में पुराने विवाद पर युवक ने पड़ोसी पर चाकू से हमला कर दिया। गर्दन और कमर में चोट लगने के बाद खुद बचाने युवक ने तालाब में छलांग लगा दी। जिसके बाद आरोपी भाग निकला। गंभीर रूप से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

Advertisement
Advertisement

घटना मंगलवार की है। डिलापहरी निवासी योगेश्वर वर्मा गांव के दर्री तालाब में नहाने गया था। तभी तालाब किनारे ब्रश करते समय पड़ोसी ओंकार वर्मा (22) वहां पहुंचा। पुरानी बात को लेकर विवाद करते हुए उसने गाली-गलौज की और चाकू निकालकर हमला कर दिया। योगेश्वर ने बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने गर्दन के पीछे और कमर के दाहिने हिस्से में चाकू से वार कर दिया। इसके बाद खुद को बचाने योगेश्वर ने तालाब में छलांग लगा दी।

आसपास के लोग विवाद देख मौके पर पहुंचे। तभी आरोपी ओंकार भाग निकला। ग्रामीणों ने योगेश्वर को तालाब से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी पर अपराध दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : खाद बीज कारोबार में गड़बड़ी, 3 व्यापारियों पर FIR दर्ज ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins