छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : शीतला मंदिर के पास नाली क्षतिग्रस्त हुई, मरम्मत नहीं…

राजनांदगांव | वार्ड 42 में शीतला मंदिर के पास नाली क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही प्रभावित हो रही। राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
बारिश में समस्या बड़ी हो सकती है। कई बार शिकायत के बाद अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। लोगों ने नाली की तत्काल मरम्मत और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था करने की मांग की है।
अगली खबर लोड हो रही है...



