छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : अभियान : भगत युवा संगठन ने किया पौधरोपण…

By kadwaghut|28 Jul 2026, 11:44 AM
f X W

तुमड़ीबोड़ | समाजसेवी पंजीकृत संस्था भगत युवा संगठन तुमड़ीबोड़ के द्वारा पर्यावरण संरक्षण व गांव में हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पौध रोपण अभियान चलाया। अभियान के तहत मुक्ति धाम, धरसा रोड, भगत भवन परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस दौरान फलदार व छायादार आम, जामुन, कदम, करंज, नीम, गुलमोहर सहित विभिन्न किस्मों के पौधों का रोपण किया गया।

Advertisement
Advertisement

संगठन के सदस्यों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण व नियमित देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर भगत युवा संगठन के अध्यक्ष टीकम पटेल, सचिव खिलावन यादव, मीडिया प्रभारी घनेंद्र साहू सहित लोकेश साहू, शोभाराम, संगीत वर्मा, योधन साहू, कमल पटेल, केशव साहू, प्रभात व दिनेश भाई मौजूद थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : नेशनल लोक अदालत 12 सितंबर को…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins