छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : श्रावणी मेला एक्सप्रेस का राजनांदगांव में भी रुकेगी…

By kadwaghut|28 Jul 2026, 11:24 AM
f X W

राजनांदगांव | सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने इतवारी-मधुपुर- इतवारी श्रावणी मेला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 08895-08896 में बड़ी संख्या में बर्थ उपलब्ध होने की जानकारी दी है। यह ट्रेन 1 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक कुल पांच-पांच फेरों में संचालित होगी।

Advertisement
Advertisement

रेलवे के अनुसार यह स्पेशल ट्रेन इतवारी, गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, बेलपहाड़ और बृजराजनगर स्टेशन पर रुकेगी। इससे इन क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को देवघर तक सीधे और सुविधाजनक सफर का लाभ मिलेगा। 27 जुलाई की स्थिति में सभी फेरों में एसी-थ्री और स्लीपर दोनों श्रेणियों में पर्याप्त कंफर्म सीटें उपलब्ध हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : CG NEWS : समान नागरिक संहिता UCC पर बैठक, सामाजिक-राजनीतिक संगठनों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins